
New Delhi: बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक पांच जुलाई तक हल्की से लेकर मध्यम और भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
महाराष्ट्र, गोवा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और अगले तीन-चार दिन झमाझम बारिश की संभावना है. आईएमडी ने गोवा में भी चार जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई है और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.




