JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

शहर से सटे नेवरी व कांड्रा ग्राम का डेवलपमेंट प्लान के लिए चयन, BIT MESRA को मिला जिम्मा

Ranchi: रांची के बीआईटी के समीप नेवरी ग्राम और बोकारो जिला अंतर्गत कांड्रा चास ग्राम का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है. भारत सरकार व पंचायती राज विभाग के निर्देश पर बीआईटी मेसरा की टीम ने दोनों के विकास के लिए खाका तैयार किया गया है. अगामी दस वर्षो तक इन गांवों की .भाौगिलिक व आर्थिक-सामाजिक व्यवस्था के अनुरूप डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है. दोनों ग्राम अरबन शहर रांची व बोकारो के नजदीक है. ऐसे में यह प्रयास किया जा रहा है कि इन ग्रामों में ऐसा प्लान तैयार किया जाये कि जहां न सिर्फ कंक्रीट का जंगल हो, बल्कि गांव की व्यवस्था पहले जैसी बनी रहे. हालांकि, तमाम सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी जिससे वहां के ग्रामीणों को लाभ पहुंचे. पंचायत राज विभाग के वरीय पदाधिकारियों के अनुसार बीआईटी मेसरा की ओर से इस पर एक बार प्रजेंटेशन भी हो गया है. हाल में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार रांची आये थे उन्होंने सारा विकास का प्लान देखा है. बता दें कि पूरे देश में ऐसे 28 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है जो शहरों के नजदीक है. इसमें झारखंड के भी ग्रामों नेवरी-रांची व कांड्रा बोकारो का चयन हुआ है. इन दोनों ग्रामों के डेवलपमेंट प्लान के लिए केंद्र सरकार से राशि मिलेगी.

Related Articles

Back to top button