BiharLead NewsNationalNEWS

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में मची अफरातफरी

Patna: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. अचानक से आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और कुछ समय बाद ही आग देखने को मिला. ट्रेन के इंजन से चार बोगी बाद के कोच में यात्रियों को आग का आभास हुआ जिसके बाद ट्रेन को अचानक से रोका गया.

हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि कोच के ब्रेक बाइंडिंग में चिंगारी उठने के बाद यह आग हादसा हुआ. यात्रियों को जब ट्रेन में आग महसूस हुआ तो गाड़ी के रुकते ही आनन फानन में यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए. कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. हालांकि इसके किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

Related Articles

Back to top button