BiharLead NewsNationalNEWS

कार्रवाई: ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, बिहार सरकार ने रोका 1000 कर्मचारियों का वेतन

Patna: बिना छुट्टी लिए गायब रहने वाले बिहार के शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर कराए गए जांच में विश्वविद्यालयों से 1096 शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं. अब इन शिक्षकों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. ऐसे शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है और उनके सैलरी से एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने मुजफ्फरपुर के बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के 630 शिक्षकों और कर्मचारियों, मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के 190 शिक्षकों कर्मचारियों तथा भोजपुर के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के और कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहने के वजह से वेतन रोकने का फैसला लिया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों शिक्षा विभाग में नए अतिरिक्त मुख्य सचिव के के पाठक की नियुक्ति की गई है जो स्वभाव से काफी कड़क मिजाज के हैं. उन्होंने विभाग में अपना योगदान देते ही सबसे पहले बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी. सोमवार को ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों पर रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद उन्‍होंने सभी के वेतन को रोकने का निर्देश जारी किया है.

शिक्षा विभाग ने लगभग 1000 शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पिछले दिनों राजभवन की तरफ से बिहार में ग्रेजुएशन की पढ़ाई 3 के बदले 4 साल करने का फैसला लिया गया है.

Related Articles

Back to top button