
Deoghar: मास व्यापी महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवघर विधानसभा के देवघर नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सेवा के 9 साल के सफल कार्यकाल व उनके कार्यों को लोगों के बीच बतलाया.
इसे भी पढ़ें: देवघर की खबरें: SKM यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड फीस बढ़ोत्तरी का ABVP ने किया विरोध

इसी के तहत आज विजयपथ, रेड रोज स्कूल गली कास्टर टाउन, बंपास टाउन, सुभाष चौक के आसपास के क्षेत्रों में घर घर लोगों से संपर्क किया. प्रमुख स्थान पर इंद्रदेव मंडल, शंभू यादव, पप्पू यादव, बम भोला मंडल, अभिनव आर्य, दीपक शाह, राहुल दास, सुजीत राय, भीमाशंकर, राजीव सिंह, विमला देवी, गंगा देवी आदि के घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, विजया सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुलतानिया, इंद्रदेव सिंह, राजू राम आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.




