JharkhandKhas-KhabarLead NewsRanchi

NHAI अध्यक्ष ने धनबाद-खैरटुंडा-बगोदर-हजारीबाग रोड का किया निरीक्षण

Ranchi: एनएचएआई चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने अपने झारखंड दौरे के तीसरे दिन शनिवार को धनबाद-खैरटुंडा-बगोदर-हजारीबाग सेक्शन में बन रहे रोड का निरीक्षण किया. नेशनल हाइवे 2 में पड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रोड के निर्माण कार्य का उन्होंने जायजा लिया. इस दौरान इंजीनियरों के साथ उन्होंने इस रोड निर्माण में आ रही परेशानियों को भी समझा. अधिकारियों व संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि इसके निर्माण में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाये. उन्होंने हजारीबाग-रांची फोरलेन सेक्शन में ओरमांझी के आगे पुनदाग टोल प्लाजा के समीप प्लांटेशन भी किया. अधिकारियों के साथ उन्होंने पौधे भी लगाये. शाम में वापस एयर एशिया की फ्लाईट से नई दिल्ली चले गये.
इसे भी पढ़ें: ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू

Related Articles

Back to top button