JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू

Special correspondent

Ranchi: रांची से जुड़ी महत्वपूर्ण रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से रांची के ओरमांझी से गोला एक्सप्रेस-वे और गोला से बोकारो जैनामोड़ एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की शुरूआत 23 जून से की गयी. एनएचएआई के चेयरमेन व आईएएस अधिकारी संतोष कुमार यादव रांची में आला अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद वे दोपहर में धनबाद गये. वहीं, से इस एक्स्रपेस वे निर्माण स्थल पर पहुंच कर इसके निर्माण कार्य की शुरूआत कराई. गोला-ओरमांझी सेक्शन फोरलेनिंग निर्माण कार्य भारतमाला परियोजना के तहत होना है. यह राज्य का पहला एक्सप्रेस-वे होगा जो पूरी तरह से ग्रीनफील्ड होगा. 27.44 किमी रोड का निर्माण 1214 करोड़ में किया जायेगा. इसमें जमीन अधिग्रहण की 732 करोड़ की राशि भी शामिल है. एनएचएआई ने पहले ही इस रोड के निर्माण का टेंडर फाइनल कर मेसर्स बरबरिक प्रोजेक्ट लि. को अवार्ड भी कर दिया है. वहीं, गोला से बोकारो जैनामोड़ तक बनने वाली 32.49 किमी तक रोड में 21.11 किमी रोड फोरलेन किया जायेगा. इसका निर्माण मेसर्स एनजी प्रोजेक्ट करेगा. विगत अप्रैल माह में केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस फोरलेन रोड के निर्माण का शिलान्यास किया था.

चास-गोविंदपुर सड़क का करेंगे निरीक्षण

एनएचआई के चेयरमैन धनबाद अंतर्गत बन रहे गोविंदपुर राजगंज-चास सड़क का भी निरीक्षण किया. एनएच-32 के इस सेक्शन के फोरलेनिंग का काम पूरा हो गया है. निरीक्षण के बाद इसके प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जायेगा. ईपीसी मोड में 55.15 किमी यह रोड 1144 करोड़ की लागत में बनाया गया है. 30 अप्रैल 2022 को ही इसे पूरा करा दिया गया था. एनएचएआई चेयरमैन इस रोड की वर्तमान हालात का जायजा लेंगे.

गढ़वा में फ्लाईओवर निर्माण की सहमति

एनएच-75 में गढ़वा बाईपास में छैला के समीप कब्रिस्तान आने की समस्या का निदान कर लिया गया है. एनएचएआई अध्यक्ष और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ वहां पर फ्लाईओवर बनाने की सहमति दी गई है. अब इसका डीपीआर बंद कर आगे का काम किया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button