
Jamshedpur : मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जमशेदपुर प्रवास के पहले दिन शनिवार को बर्मामाइंस रघुवरनगर कुंजनगर पहुंचे. यहां उन्होंने तीन दिवसीय पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समापन समारोह में भाग लिया. उन्होंने कहा कि रघुवरनगर की तरह ही राज्य अन्य इलाकों में भी रघुवरनगर विकसित किये जायेंगे, ताकि दीन हीन लोगों को तमाम नागरिक सुविधाएं दी जा सके. उन्होंने कहा कि जुस्को जमशेदपुर के अलावा सरायकेला में भी नागरिक सुविधाएं देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र सावन के दौरान सोमवार को कांवरियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे. इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य कार्यकर्ता भी थे.
स्वर्णरेखा घाट से जल लेकर शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
सीएम ने स्थानीय लोगों से भी मिले और उनकी परेशानियों का निदान करने की बात कही. सोमवार को वे बारीडीह स्वर्णरेखा घाट से जल लेकर सूर्यमंदिर, शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे और महाप्रसाद का वितरण भी करेंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह चीन जाएंगे. वे तीन से सात सितंबर तक चीन के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल भी चीन जाएंगे. ये कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने तय किया है. इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है. बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्च के अंतिम सप्ताह मुख्यमंत्री को चीन जाने के लिए पत्र लिखा था. मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शनिवार शाम जमशेदपुर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल भी मिले.
इसे भी पढ़ें- एनआरसी लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : वज्रपात से 2 लोगों की मौत, दर्जनों ग्रामीण झुलसे
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




