
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की विभिन्न मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के कारण संघ के सदस्यों में काफी रोष है. रोष के कारण झासा की कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक ऑनलाइन आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रंजीता हेंब्रम द्वारा की गयी. बैठक में सर्वप्रथम सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया. बैठक में बारी-बारी से सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे जिसमें सरकार के प्रति काफी रोष व्यक्त किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार हमारी मांगों के प्रति संवेदनशील रवैया नहीं अपनाती है तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. आंदोलन की रणनीति अगली बैठक में तय की जायेगी. शीघ्र ही झासा कार्यकरिणी की अगली बैठक की जायेगी जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – कांके की वधशाला में मीट काटने का मामला : हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित



