
Daltonganj : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की संवेदनहीनता उजागर हुई. ट्रेन की चपेट में आकर अपने दोनों पांव गवां चुका एक यात्री आधे घंटा तक तड़पता रहा, लेकिन रेलवे की ओर से इलाज के लिए किसी तरह की कोई सक्रियता नहीं दिखायी गयी. सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पत्रकार और एक अन्य युवक ने घायल को इलाज के लिए बाइक से रेलवे अस्पताल पहुंचाया. युवक को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिल्हाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है.
इसे भी पढ़ें- डीवीसी में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित, मंत्री ने दिया जांच का आदेश
कैसे हुआ हादसा
बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास बरकाकाना-वाराणसी (बीडीएम) पैसेजर ट्रेन से गिरकर बरवाडीह के खुरा निवासी विनोद सिंह नाम का युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. युवक के दोनों पैर कट गए थे. विनोद यूपी के चंदौली जा रहा था कि अचानक हादसे का शिकार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. पर घटना के आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेल प्रबंधन द्वारा ना तो प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई और ना ही युवक को अस्पताल भेजवाया गया. स्टेशन परिसर में स्ट्रेचर का प्रबंध होने के बाद भी युवक को ऐसे ही उठाकर रेलवे लाइन से हटाकर किनारे कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार को विश्व में बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश थी ‘अवार्ड वापसी मूवमेंट’
बाइक से ले जाया गया रेल अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पत्रकार और फड़तली निवासी लव कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल पर युवक को बैठाकर रेलवे अस्पताल ले गए. जहां युवक का प्राथमिक उपचार रेलवे चिकित्सक डॉ के.एस. लाल ने किया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना है कि इलाज के बाद युवक के दोनों पांव को घुटने के नीचे से काट कर अलग कर दिया गया है. फिलहाल विनोद सिंह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स चुकाने को बाध्य नहीं हैं ग्राहक, जबरन लिये जाने पर जा सकते हैं उपभोक्ता फोरम
इसे भी पढ़ें- झारखंड के 88 एनजीओ के दफ्तरों पर छापा, कई आपत्तिजनक कागजात जब्त
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




