ChatraCrime NewsRanchi

चतरा में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल से शव बरामद

Ranchi/Chatra: जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला लावालौंग थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने हरगड़ी पोटम जंगल से नाबालिग छात्रा का शव और कपड़े बरामद किए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों का बुरा हाल है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग की हत्या करने के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. नाबालिग छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 11वीं की छात्रा थी और इन दिनों गर्मी छुट्टी होने के कारण घर पर ही थी.
इसे भी पढ़ें: पलामू में एक ही गांव में दो अलग-अलग घरों में महिला व पुरुष ने फांसी लगा कर दी जान, खेत से मिला युवक का शव

Related Articles

Back to top button