Ranchi

Ranchi: सांसद महुआ मांझी ने नेजाम नगर की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन 

Ranchi: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति की ओर से हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर स्थित सदर लेन में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झामुमो से राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही. उन्होंने तमाम जनसमस्याओं पर बिन्दुवार निराकरण का आश्वासन दिया. कहा कि जल है तो जीवन है, 10 दिनों के अन्दर ही इस इलाके में 4 डीप बोरिंग की जायेगी. उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, नाली और विधालय जैसी समस्याओं का भी निराकरण का प्रयास होगा.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: 75 लाख रुपये की राशि से मोराबादी स्थित चर्चित हरिहर सिंह रोड का होगा कायाकल्प

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, बीरू साहु, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, आफताब आलम, सौम्वित माजी, फरीद आलम, परवेज आलम गुड्डू, मन्टु लाला, विलियम रिचड लकडा, गोपाल पाण्डे, संजय राय, सुमित चौधरी, कयुम अन्सारी, अमजद आदि शामिल थे. स्थानीय निवासी मुस्लिम अन्सारी एवं नजीम अन्सारी के नेतृत्व में नेजाम नगर के सदर हाजी आफताब, सेक्रेट्री इस्माइल के साथ 300 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सभी को साधारण सदस्य का फार्म भरवा कर बुके, माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया.

Related Articles

Back to top button