
Ranchi: 75 लाख रुपये में रांची नगर निगम अंतर्गत वार्ड 19 में हरिहर सिंह रोड हनुमान मंदिर से बरियातू मेन रोड तक भाया रामप्यारी हास्पिटल तक की सड़क चकाचक की जायेगी. इस महत्वपूर्ण सड़क पर बिटुमिनस पथ निर्माण कार्य की योजना के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. रांची नगर निगम के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग 75 लाख रुपये की योजना की स्वीकृति दी है. अब जल्द ही नगर निगम इस योजना के लिए टेंडर आदि जारी करेगा. बता दें कि, मोरहाबादी क्षेत्र से बरियातू रोड को जोड़ने के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है. रोजाना सैंकड़ों गाड़ियां इस रोड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में नगर निगम इस रोड के निर्माण की स्वीकृति दिया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग ने होटलों में संचालित बार का किया औचक निरीक्षण




