JharkhandLead NewsRanchi

इस हफ्ते इंजीनियरिंग विंग में हो सकते हैं बड़े पैमाने पर तबादले, सीएम को भेजी गयी फाइल

Ranchi: इंजीनियरिंग विंग में तबादले की तैयारी चल रही है. पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग में स्थानांतरण-पदस्थापन फिर से हो सकता है. ग्रामीण कार्य विभाग में स्थापना की बैठक भी हो चुकी है. फाइल राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से होते हुए सीएम के पास भेजी गयी है. संभावना है कि एक-दो दिन में फाइल वापस लौट जाये इसके बाद कार्यपालक अभियंताओं का स्थानांतरण-पदस्थापन किया जाये. अधिकांश कार्य प्रमंडलों में नये कार्यपालक अभियंता की तैनाती की जायेगी. कुछ एई व जेई के तबादले की भी तैयारी हो रही है. जून माह में अधिकांश विभागों में तबादला संभावित है. यह देखा जा रहा है कि कौन से अधिकारी व इंजीनियर एक ही स्थान में लंबे समय से जमे हुए हैं, पहले चरण में उनके तबादले की सूची तैयार हो रही है. कुछ आइएएस अधिकारियों व झाप्रसे अफसरों को भी बदला जा सकता है. जल्द ही अधिसूचना जारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे, विभाग ने जारी किया आदेश

Related Articles

Back to top button