Deoghar

मिशन लाइफ न केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केंद्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी हैः राजेन्द्र

Deoghar: रविवार को मन की उड़ान युवा क्लब बेलाबगान सबंद्ध नेहरू युवा केन्द्र देवघर द्वारा वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण, स्वच्छता एवं श्रमदान, स्वास्थ्य एवं मोटे अन्न का प्रचार तथा दीवार लेखन जैसे कार्यक्रम मिशन लाइफ के तहत एएस महाविद्यालय देवघर के विज्ञान संकाय में किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 5 मई से 5 जून तक किया जाना था. मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव सह राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेन्द्र कुमार ने सभी लोगो को शपथ ग्रहण करवाया. मोटे अन्न का भी प्रदर्शनी लगया गया. उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ का अर्थ ऐसे अभियान से है जिससे पर्यावरण संरक्षण हो. इसमें हर एक इंसान को अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की गई है. छोटे से लेकर बड़े-बड़े काम को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: देवघर में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल में मिशन लाइफ की शुरुआत की है. पर्यावरण को हम बचाएंगे, तभी हम भी आगे बच पाएंगे. जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है. मिशन लाइफ न केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केंद्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी है. ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी मिशन लाइफ की तारीफ की और कहा इकोनॉमी बचाने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आना चाहिए और इस दिशा में मिशन लाइफ लॉन्च करने के लिए भारत की सराहना करती हूं. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पुष्पलता, युवराज सिंह, नंदनी भारती, शैलेश चौधरी, अर्पित सेठ, बिट्टू राउत, खुशी झा, केशव पांडेय, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, करन, अभिषेक, कुंदन, सागर, राजा, जयपाल, अनूप, विकास, दीपिका, प्रियंका, रुद्रा कश्यप आदि दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

पिता के जन्मदिन पर पौधा का किया गया वितरण

रविवार को जिले के सारवां दुखिया बाबा मंदिर के समीप संचालित मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय के संस्थापक रंजन गुप्ता द्वारा अपने पिता स्वर्गीय मुरलीधर गुप्ता के जन्मदिन पर निजी मद से पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय की सारवां शाखा के माध्यम से आम लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि पिता की याद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधों का वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया. उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आने की अपील की.

 

Related Articles

Back to top button