
Bhagalpur: भागलपुर में रविवार को भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, 2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था, निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी नदी में गिर गया, कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब तक़रीबन 100 मीटर लंबा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था.
बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था. इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से पिछले साल अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था. खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया. पुल का उपरी भाग नदी में समा गया है.




