
Ranchi: एमजीएम मेडिकल कॉलेज, डिमना (जमशेदपुर) में 500 बेड का हॉस्पिटल बिल्डिंग बनाये जाने की तैयारी है. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए ई-कोटेशन जारी करते हुए 12 जून तक योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं. 13 जून को इसे खोला जायेगा. इसी तरह से विभाग ने उपराजधानी दुमका में 500 बेड के एक हॉस्पिटल के निर्माण की प्लानिंग की है. इसके लिए भी उसने 12 जून तक आवेदन मांगे हैं जबकि 13 जून को इसे खोले जाने का समय तय किया है. विनोबा भावे युनिवर्सिटी, हजारीबाग के अंतर्गत आनेवाले गिरिडीह कॉलेज कैंपस में एक नयी बिल्डिंग भी तैयार किये जाने की योजना है. इसके लिए जारी ई-कोटेशन नोटिस के मुताबिक 12 जून तक आवेदन होगा जबकि 13 जून को बिड खोले जाएंगे. विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, धनबाद के अंतर्गत आने वाले बोकारो के नावाडीह में डिग्री कॉलेज का भवन बनाने का भी इरादा भवन निर्माण विभाग का है. इसके लिए भी 12 जून तक आवेदन करने की समय सीमा तय की है. 13 जून को इसे खोला जाना है. इन कार्यों से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in को देखा जा सकता है. फोन नंबर 0651-2446259 से भी टेंडर संबंधी जानकारियां ली जा सकती हैं.




