
Dumka : झारखंड के डीजीपी दुमका पहुंचकर उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के विजयपुर स्थित कैंप में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. समारोह में एसएसबी बटालियन-35 और झारखंड पुलिस को डीजीपी द्वारा समानित किया गया. मौके पर अधिकारी और जवानों का हौसला अफजाई करने के लिए झारखंड के डीजीपी पांडेय ने नक्सलियों को उनकी भाषा में जबाब दिया. कहा विकास को रोकने बालों को 6 इंच छोटा कर देंगे. कहा कि झारखण्ड पुलिस 2018 के दिसम्बर तक नक्सलवाद मुक्त झारखण्ड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं.
इसे भी पढ़ें- चतराः कल्याणकारी योजनाओं में साढ़े नौ करोड़ का घोटाला, कई अधिकारियों पर गिरी गाज
माओवादी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा
हौसले, दिलेरी और बहादुरी का जो नमूना दुमका में एसएसबी ने पेश किया है. इसमें कोई शक नहीं है कि नक्सलमुक्त झारखंड का संकल्प 2018 में ही पूरा हो जायेगा. बुधवार को दुमका के बिजयपुर स्थित 35वीं वाहिनी एसएसबी बटालियन के कैंप में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. डीके पाण्डे ने कहा कि माओवादी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा है. माओवादी राज्य को विकास के पथ पर नहीं जाने देते हैं। बच्चों के शिक्षा को बाधित करते हैं उन्हें पकड़ कर जंगल ले जाकर नक्सली बनाते हैं. ऐसे माओवादी भारत के संविधान, राज्य, समाज, एसएसबी और झारखण्ड पुलिस के दुश्मन हैं.
इसे भी पढ़ें- कहीं जुमला बनकर न रह जाये सीएम रघुवर दास की वर्ल्ड क्लास घोषणाएं
जवानों को बहादुरी के लिए किया गया सम्मानित
भारतीय संविधान की रक्षा के लिए हम माओवादियों से युद्ध करेंगे. डीजीपी ने कहा कि आवश्यकता है कि हमारे जिस टीम ने यहां नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी वह अपने अनुभवों को झारखण्ड के दूसरे जगहों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे टीमों के साथ भी अपने अनुभवों को बांटे. दुमका के विजयपुर स्थित एसएसबी कैप में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी ने दुमका के एसपी किशोर कौशल और एसएसबी के समादेष्टा परीक्षित सहित कुल 36 जवानों उनके अदम्य बहादुरी को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया.
इसे भी पढ़ें- स्टेन स्वामी ने सरकार और जनता के नाम लिखी खुली चिट्ठी- क्या मैं देशद्रोही हूं ?
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सलियों की हुई थी मौत
यहां आपको बता दें की जिले के नक्सल प्रभावित इलाका गोपीकांदर थाना क्षेत्र के क़छुआकांदर के जंगल में बीते 28 जुलाई को नक्सलियों के जमा होने की खबर पाकर जिला बल और एसएसबी की टीम नक्सलियों के कैंप की घेराबंदी कर सरेंडर करने को कहा, लेकिन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अंधाधुंध फायरिग की, जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए थे और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था, इस सफल पुलिसया ऑपरेशन को लेकर यह सम्मान समारोह आयोजित कर डीजीपी द्वारा जवानों को सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें- अर्जुन मुंडा का यह ट्वीट कहीं सत्ता पर काबिज हुक्मरानों के लिए कुछ इशारा तो नहीं
ये पुलिस अधिकारी थे मौजूद
एसएसबी कैंप विजयपुर दुमका के सभा कक्ष में डीजीपी डीके पांडेय, एडीजीपी, विशेष शाखा, अनुराग गुप्ता, एसपीएफ आईजी आशीष बत्रा, एसटीएफ, डीआईजी साकेत कुमार सिंह, एसएसबी आईजी संजय कुमार, एसएसबी डीआईजी सुमित जोशी, एसपी किशोर कौशल एवं एसएसबी कमांडेंट परीक्षित के उपस्थिति में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह 28 जुलाई 2018 को गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआकांदर के जंगली पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में हुए नक्सलियों से मुठभेड़ टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया. टीम का नेतृत्व आसिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा : यहां मुक्तिधाम में भी छलकते हैं जाम के प्याले
ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों में एसपी किशोर कौशल, एसएसबी-35 कमांडेंट परीक्षित, असिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह, गोपीकांदर थाना के एएसआईयोगेश्वर उरांव, बटालियन एचसी प्रदीप कुमार, एचसी भीम सिंह, जवान असीम टोप्पो, जवान संदीप कुमार, जवान धर्मेन्द्र कुमार, जवान जसमुद्दीन शेख, जवान गणेश सिंह राणा, जवान अमरेंद्र सिंह, एएसआई योगेश्वर उरांव, एचसी प्रदीप कुमार, एचसी भीम सिंह, एचसी सुनील कुमार सिंह, जवान धर्मेंद्र कुमार, जवान दुलाल गोराई, श्यामनारायण ठाकुर, अमरेन्द्र सिंह, गणेश सिंह राणा, असीम टोप्पो, मुस्ताक अहमद बोकदा, येगेंद्र कुमार, श्याम सिंह मेड़, हरीश राम, कदम अभय, जुटार सिंह, सोनू कुमार, भोषले हर्षद, अब्दुल रहमान, संदीप कुमार, केनाराम हलधर, आलोक राय एवं जसमुद्दीन शेख, केनाराम हलधर सहित 36 जवान सम्मानित हुए.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




