
Ranchi: दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र स्थित मिडिल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. सड़क सुरक्षा अभियान में मिडिल स्कूल गोपीकंदर के प्रिंसिपल और सभी शिक्षक के साथ मिलकर छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गोपीकंदर थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा के सभी मानको से अवगत कराते हुए सीट बेल्ट, हेलमेट, रोड साइन, जेबरा क्रॉसिंग को पार करने का तरीका एवं अन्य नियमों को बता कर जागरूक किया गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुष्प एवं चॉकलेट देकर सड़क सुरक्षा के नियमों को बताते हुए उत्साहित किए. कार्यक्रम में गोपीकंदर थाना प्रभारी दिलीप पाल, पुलिस पदाधिकारी एसआई अंजनी कुमार, एएसआई सुकरू उराव एवं थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.




