
Dumka : दुमका के गोपी कांदर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस का दावा है कि चार से पांच नक्सलियों को गोली लगी है. पुलिस ने घटना स्थल से एक एसएलआर और हैण्ड ग्रेनेड भी बरामद किया है. दुमका एसपी कौशल किशोर ने बताया कि बीएसएफ और एसएसबी बल के जवान एलआरपी के लिए निकले थे, उसी समय नक्सलियों से भिड़ंत हो गयी. जवानों को देखते हुए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो नक्सलियों को गोली लगने मौत हो गयी है. पुलिस कप्तान ने दावा किया है कि मरने वाले नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. एसपी ने बताया कि गोपी कांदर थाना आमरापाड़ा पहाड़ी से सटा हुआ है. जिसका फायदा नक्सली उठाते रहते हैं. जिले से जवानों की मदद के लिए टीम रवाना कर दी गयी है. डीआइजी और एसपी घटना स्थल पहुंच जवानों का हौसला अफजाई कर रहे हैं. पुलिस का सर्च अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड को पूरी तरह से कंपनियों के हवाले करने की साजिश कर रही रघुवर सरकार: दयामनी बरला
इसे भी पढ़ेंःपुणेः मदरसे में बच्चों के साथ ‘यौन दुर्व्यवहार’, आरोपी मौलवी गिरफ्तार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




