JharkhandRanchi

सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Ranchi: होटल बीएनआर रांची में आयोजित दो दिवसीय (28-29 जुलाई, 2018) राष्ट्रीय सेमिनार के उदघाटन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कंपनी के कायापलट के लिए लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें-बीजेपी मुझे धमकी देने के बजाय विधायकों की खरीद की सीबीआई जांच करवाए- बाबूलाल

हर वर्ष सार्वजनिक उपक्रम को सम्मानित करती है संस्था

इंडियन माइनिंग एवं इंजीनियरिंग जर्नल जो एकेएस यूनिवर्सीट (सतना, मध्य प्रदेश) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का विषय ‘सेफ्टी मैनेजमेंट ऑफ माईनिंग मशीनरी’ पर आधारित था. प्रति वर्ष यह संस्था देश के सार्वजनिक उपक्रम एवं अन्य संस्थान के प्रमुख को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करता है. कार्यक्रम के संयोजक डॉ जी के प्रधान ने कहा कि सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं कायापलट के लिए “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2018” के लिए चुना गया है . उन्होंने कहा कि श्री सिंह के नेतृत्व में कंपनी कोयला उत्पादन में बेहतर कार्य कर रहा है.

इसे भी पढ़ें-पुलिस महानिदेशक के आश्वासन के बाद, दोनों पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अपना आंदोलन किया स्थगित

माइनिंग उद्योग में 3.7 मिलियन वर्क फोर्स कार्यरत- गोपाल सिंह

गोपाल सिंह ने उद्घाटन समारोह में सबोधित करते हुए कहा कि देश की माइनिंग उद्योग में प्रत्यनक्ष रूप से 3.7 मिलियन वर्क फोर्स कार्यरत हैं और राष्ट्र के जीडीपी में 1.3% योगदान है. उन्होंने कहा कि देश के 40 प्रतिशत खनिज झारखंड राज्य में उपलब्ध है और इस संसाधन को राष्ट्र के प्रगति के लिए उपयोग किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- बिना स्थायी गाइड के पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स कराता है झारखंड राय यूनिवर्सिटी
गोपाल सिंह ने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार का मूल उदेश्य राज्य एवं देश के विकास के लिए एक ‘रोड मैप’ तैयार करना है, जिससे राष्ट्र के विकास में खनन उद्योग की एक अहम भूमिका होगी. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के लगभग 120 प्रख्यात अभियंता भाग ले रहें हैं और 24 से अधिक तकनीकी पेपर उनके द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button