
Koderma: रविवार को जिले के तिलैया डैम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझगावाँ के समीप अवैध रूप से आरा मिल का संचालन कई वर्षो से जारी था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद अवैध रूप से संचालित आरा मिल को वन विभाग का टीम रेंजर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया गया. वहीं कई कीमती लकड़ियां भी जप्त किए गए. बताया जाता है कि रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मझगांव गाँव में रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे आरा मिल को ध्वस्त किया गया. जबकि कीमती लकड़ियां व जनरेटर भी जप्त किया गया. छापामारी के दौरान वनकर्मी राहुल कुमार, सुनील कुमार दास, पंकज कुमार दास, हीरामन उरवा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में हुई लूट की उच्च स्तरीय जांच की मांग की




