Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

निवेदिता हत्याकांड में रांची पुलिस की टीम पहुंची बिहार, कर रही छापेमारी

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बिहार की छात्रा की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.  आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा था.अपराधियों ने छात्रा को सिर में गोली मारी थी जिसके बाद छात्रा निवेदिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस मामलें में पुलिस ने जांच कर शुरु कर दी है। रांची पुलिस की टीम बिहार पहुंच कर छापेमारी क रही है। रांची पुलिस की टीम बिहार के अलावे और भी सीमावर्ती राज्य में छापेमारी कर रही है। रांची पुलिस की टीम कल देर रात ही रांची से निकल कर बिहार के अलावे सीमावर्ती राज्यों में पहुंच गई थी।

 

होस्टल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी थी गोली

 

मृतक छात्रा अपने दोस्त के साथ दुकान से खरीदारी कर होस्टल जा रही थी उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने निवेदिता को गोली मार दिया था। जिसमें निवेदिता की दोस्त सृष्टि भी घायल हो गई थी। हालांकि सृष्टि की हालात अब पहले से बेहतर है।

 

कोर्स खत्म कर बिहार जाने की तैयारी में थी निवेदिता

 

मृतक छात्रा निवेदिता इकफाई युनिवर्सिटी से अपने पढ़ाई खत्म कर बिहार जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन इसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. आशांका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। अंकित कुमार शक के दयारे में है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले की जांच कर खुलासा कर लेगी।

Related Articles

Back to top button