
Palamu: मित्रता को कलंकित करने की घटना सामने आई है. बाहर के प्रदेश में रहकर मजूदरी करके लौटे युवक को उसके दो दोस्तों ने झांसे में लेकर पहले उससे जमकर खर्च बर्च कराया गया, बाद में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रूपए, मोबाइल, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज लूट लिए. नशीला पदार्थ खिलाये जाने के कारण युवक करीब 15 घंटे तक बेहोश भी रहा.होश में आने के बाद युवक ने आप बीती सुनाई- सुनकर लोगों के होश उड़ गए.
दरअसल गढ़वा के झलुआ निवासी इस्तेखार इर्द की छुट्टी बिताने के बाद छतीसगढ़ के रायगढ़ में काम करने गया था. इसी बीच ससुराल में शादी होने के कारण वह घर लौट रहा था. मंगलवार को रायगढ से चला- बुधवार की सुबह इस्तेखार गढ़वा टोम्पो स्टैंड में पहुंचा. यहां उसे उसके गांव के नौशाद और आशीम अंसारी मिले- दोनों इस्तेखार को देखते ही प्रसन्ता व्यक्त की. दोनों टेम्पो चलाते हैं. साथ ही जिद करके इस्तेखार को बाइक पर बैठा लिया और डालटनगंज घुमने के लिए लेकर पहुंच गए. बुधवार को 12 बजे दिन में तीनों डालटनगंज में पहुंचे और दिन भर खाया पिया. शाम साढ़े पांच से 6 बजे के करीब गढ़वा जाने के लिए तीनों निकले.
इस्तेखार ने बताया कि शाहपुर किला तक पहुंचने पर उसे होश था. इसके बाद वह अस्पताल में खुद को पाया- इधर पुलिस का कहना है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर मंगरदाहा घाटी में बुधवार की रात करीब 11 बजे इस्तेखार को बेहोशी की हालत में पाया. उसे एम्बुलेंस से एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया. रात भर इलाज चलने के बाद गुुरूवार को पूर्वाहन करीब 11 बजे उसे होश आया.
इस्तेखार ने एमआरएमसीएच में जानकारी दी कि उसने दोनों दोस्तों के साथ गांजा पिया था- संभावना है कि इसी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया. उसने बताया कि 15 हजार नगद, मोबाइल फोन सहित अन्य कागजात उसके पास से गायब है- इस्तेखार ने यह भी बताया कि उसे परिजनों ने जानकारी दी गई है कि रात 11 बजे उसी के मोबाइल फोन से उसके दोनों दोस्तों ने उसकी पत्नी को फोन किया और बताया कि इस्तेखार का एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद मोबाइल ऑफ कर दिया. इस्तेखार ने अशंका जताई है कि लूटपाट के इरादे से उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाया और फिर अपना शिकार बनाया.
इसे भी पढ़ें: बिहारियों पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में राज ठाकरे ने बिना शर्त माफ़ी माँगी




