
Jamshedpur: मीडिया में यह चर्चा है कि ‘देसी गर्ल’ प्रियंका ने विदेशी मुंडे निक जोन्स से सगाई रचा ली है. खबरें एेसी भी मिल रही है कि प्रियंका जल्द शादी करने वाली है. अगर एेसा हुआ तो जमशेदपुर को विदेशी दामाद मिलेगा. जी हॉं, ‘देसी गर्ल’ का बचपन जमशेदपुर यानि उनकी नानी के घर में गुजरा. इनका जन्म टीएमएच, जमशेदपुर में हुआ था. प्रियंका, निक को पिछले दो महीने से डेट कर रही थीं और अब उनकी सगाई की खबर आई है. कुछ दिन पहले ही प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई थीं. कहा जा रहा है कि प्रियंका अक्टूबर में निक से शादी करेंगी. निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं.

इसे भी पढ़ेंः गुस्से से भड़के सलमान, प्रियंका ने छोड़ी ‘भारत’
पूर्व विधायक की नातिन है प्रियंका
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहीं . प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर शहर के टाटा मेन हॉस्पिटल में हुआ था. जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका की नानी मधु ज्योत्सना जमशेदपुर पूर्वी सीट से विधायक रही है जिससे आज मुख्यमंत्री रघुवर दास विधायक है. प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे. इनके पिता अंबाला के रहने वाले थे. नौकरी में ट्रांसफर की वजह से चोपड़ा फैमिली लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे शहरों में रही. प्रियंका की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी के पति डॉ एमके अखौरी जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. उनका परिवार यहां आदित्यपुर दुर्गापूजा मैदान के पास रहता था. मधु ज्योत्सना अखौरी ने पहली बार कांग्रेस के टिकट से वर्ष 1962 में जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ी थी. उसके बाद 1967 में दोबारा जमशेदपुर पूर्व से लड़ी थीं, जिसमें वह विजयी रही थीं.

नाना को उपहार में दिया था कार
प्रियंका की नानी ट्रेड यूनियन से भी जुड़ी हुई थीं. उन्हें जेम्को तार कंपनी ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष भी चुना गया था. इन्होंने मजदूर हित में कई काम किए थे. प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी को फिल्मों में भी काफी रुचि थी. वह मुंबई में रहते हुए प्रियंका के फिल्मों की शूटिंग देखने के लिए भी सेट पर पहुंचती थीं. मधु अखौरी का 2016 में मुंबई में निधन हो गया. उनके नाना भी जीवित रहने तक प्रियंका से मिलने मुम्बई आते जाते थे. प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद नाना को कार उपहार में दी थी.
इसे भी पढ़ेंः आज लाल चांद का होगा दीदार, सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




