Sports

सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगिता संपन्न

Ranchi : पर्यटन,कला संस्कृति, खेल कूद एव युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी, रांची में बालक एव बालिका के लिए 2 मई से शुरू प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया.  इस अवसर पर  खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने लगभग 200  खिलाड़ियों के बीच प्रशिक्षण शिविर की महत्ता, चयन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की. खेल से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए. सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी. इस अवसर पर चयन अध्यक्ष देव शंकर दास (उपनिदेशक साझा), खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह के अलावा सतीश मिंज, अजय सुभाष तिर्की, गोपाल तिर्की, अनीता तिर्की, सुनील कुमार  महली, प्रेमचंद तिर्की, कालीचरण महतो, हरेंद्र सिंह, योगेश यादव, शंकर पाल समेत अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – 15 मई से 10 जून तक प्रदेश भाजपा चलायेगी आजीवन सहयोग निधि अभियान

Related Articles

Back to top button