
Ranchi: हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के लिए काम कर रही ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद कुमार सारस को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इस गोलीबारी में जीएम के बॉडीगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गये है. जिसे आनन फानल में इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. बताया जा रहा कि हैदराबाद निवासी जीएम शरद कुमार सारस को अपराधियों ने छाती में दो गोली मारी है.
जानकारी के अनुसार बड़कागांव थाना क्षेत्र में कंपनी चट्टी बरियातू कोल माइंस में काम कर रही थी. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बड़कागांव मुख्य चौक से एक किलोमीटर दूर स्थित एनटीपीसी के पुराना साइड कार्यालय के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी. जानकारी के अनुसार बाईक सवार दो अपराधी जीएम को पीछा कर गोली मारी गई है. इसमें शरद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी सहित पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. आशंका जताया जा रहा है कि लेवी के वजह से घटना को अंजाम दिया गया है. हालाकिं अबतक यह स्पष्ट नही हो सका है. पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: 50 रुपये में पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र, शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला का ट्रेनिंग देगी झारखंड सरकार, जानें कैसे मिलेगा मौका




