Fashion/Film/T.V

सदाबहार गीत ‘लग जा गले’ का रीमेक,जोनिता गांधी ने दी आवाज, रिक्रिएटर राणा मजूमदार

NW desk: ‘वो कौन थी’ 19 वीं सदी की सबसे सफल फिल्म थी. इस फिल्म का गाना ‘लग जा गले’ गाना सबसे लोकप्रिय हुआ था. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था. फिर से इस गाने को साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के लिए रीमेक किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त की करतूत से सरकार को 40.32 लाख का नुकसान, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

खासा लोकप्रिय हो रहा रीमेक किया गया गाना

‘लग जा गले’ गाना अपने समय का सबसे लोकप्रिय गाना रहा है. पुराने गाने की तरह ही इसका रीमेक भी लोगों को बहुत पसन्द आ रहा है. यूट्यूब में इस गाने के विडियो को दो दिनों में लगभग 8.3 लाख लोगों ने देखा. पुराने गाने में सदाबहार अभिनेता मनोज कुमार और साधना ने अपनी शानदार एक्टिंग का जादू बिखेरा था. नए गाने में माही गिल और चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं. नए गाने को जोनिता गांधी ने आवाज दी और रिक्रिएट राणा मजूमदार ने किया है. दोनों इस गाने को गुनगुनाती और इस गाने पर झुमती नजर आ रही हैं. इस गाने ने श्रोताओं को फिर से झुमाया.

इसे भी पढ़ेंःउपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को नसीहतः अब छोड़ देना चाहिए सीएम का पद

ब्लैक एंड व्हाइट जमाने की एक बेहतरीन फिल्म

1964 में आयी ‘वो कौन थी’ बॉलीवुड की एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म थी. जिसमें अभिनेता मनोज कुमार और साधना इस फिल्म में प्रमुख भुमिका थे. मदन मोहन के संगीत से सजी इस फिल्म के ‘गीत नैना बरसे रिमझिम’ और ‘लग जा गले’ आज भी से श्रोताओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं.

साहब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में चित्रांगदा सिंह गाती दिखीं ‘वो कौन थी’ का सदाबहार गीत

इसे भी पढ़ेंःरांची-टाटा सड़क निर्माण के खर्च को लेकर होगी सीबीआई जांच : हाईकोर्ट

रीमेक का दौर जारी

बॉलीवुड में मानो रीमेक का दौर चला हो. कभी पुराने फिल्म का रीमेक तो कभी पुराने गानों का रीमेक हो रहा है. पुराने गानों में नई एनर्जी भर रहा हैं. कई बार फ़िल्म मेकर्स और म्यूजिशियन पुराने गानों में नई एनर्जी भर देते हैं. इस दौर में गानों के रिप्राइज़ वर्ज़न आज की जनरेशन की मांग और पसंद दोनों हैं.

इससे पहले भी ‘वो कौन थी’ के इस गाने को कई बार अलग-अलग रूप में पेश किया गया है. बॉलीवुड फ़िल्म ‘बॉम्बे टॉकीज़’ में भी इस गाने को एक बच्ची पर फ़िल्माया गया था जो भी बेहद खूबसूरत था.

‘1942 A love Story’ फिल्म का एक गाना ‘एक लड़की को देखा’ तो ऐसा लगा’ को दोबारा एक प्राइवेट एल्बम के लिए सनम पुरी ने गाया है.

2017 में ‘मेरे रश्के कमर’ नए तरह से पेश किया गया . असल में ये एक कब्वाली है, जिसे उस्ताद नुसरत फतह अली खां ने गाया है.

1980 में रिलीज़ हुई ‘लैला मैं लैला गाना’ ने उस समय भी काफ़ी सुर्खियां बटोरीं थीं. इसी गाने को नए तड़के के साथ 2017 की शुरुआत में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘रईस’ में पेश किया गया और इस बार भी ये गाना ख़ूब चर्चा में रहा.

इसे भी पढ़ें- टंडवा की तरह धनबाद की छह कोलियरियों में भी कोल ट्रांसपोर्टरों से हर माह 8.40 करोड़ की अवैध वसूली !

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button