Palamu

पलामू : 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, दूध देने आया करता था घर

Palamu: दूध बेचने के बहाने पहचान बढ़ाकर एक 45 वर्षीय मुंह बोले मामा ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज से सटे इलाके की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची की मेडिकल जांच एमआरएमसीएच में की गई है. इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना शनिवार देर शाम 7 बजे की है.

बताया जाता है कि 7 वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी क्रम में मौके पर रेडमा के समदा अहरा निवासी 45 वर्षीय विजय तिवारी वहां पहुंचा और बच्ची को अपने साथ उसके घर से 30 मीटर दूर एक अर्ध निर्मित मकान में ले गया. यहां बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया. घर पर बच्ची को नहीं पाकर उसके माता-पिता ने उसे ढूंढते हुए अन्य बच्चों से जानकारी ली. बच्चों ने बताया गया कि विजय मामा उसे ले गए हैं. जिस अर्ध निर्मित मकान में बच्ची को ले जाया गया था,  वहां पर आवाज लगाई गई तो उसके अंदर से बच्ची रोते हुए निकली. बच्ची से रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसके साथ मोबाइल दिखाने के बहाने विजय मामा ने गलत काम किया है. दर्द से जब वह चीखने चिल्लाने लगी तो विजय मामा ने हाथ से मेरा मुंह बंद कर दिया था. इस बीच  एक बच्चा जब वहां पहुंचा तो विजय ने उसका गला दबा कर कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे. जब आप दोनों की आवाज सुनी तो उसने छोड़ा. हालांकि विजय से जब इस संबंध में मौके पर पूछताछ की गई तो उसने इनकार किया.

रविवार को इस संबंध में शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची की मेडिकल जांच एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में कराई और बयान भी दर्ज करवाया.

इसे भी पढ़ें: पलामू : आजादी के बाद तरहसी में बन रही सड़क निर्माण में भारी अनियमितता, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ लगाई रोक

Related Articles

Back to top button