
Ranchi: ठेका मजदूरों के वेतन वृद्धि से संबधित आदेश कोयला मंत्रालय ने जारी कर दिया है. केंद्रीय श्रमायुक्त के आदेश के बाद कोयला कंपनियों को ये आदेश जारी किया गया है. जिससे लगभग 90 हजार ठेका मजूदर लाभान्वित होंगे. मंत्रालय की ओर से जारी आदेश की मानें तो सभी कंपनियों के विभिन्न संवर्गों के श्रमिकों के लिए नयी मजदूरी दर एक अप्रैल से लागू करने का निर्देश दिया है. दर एक अप्रैल से 30 सितंबर 2023 तक के लिए जारी की गयी है. बता दें हर छह महीने में कोयला मंत्रालय की ओर से ठेका मजदूरों के लिये डियरनेस अलाउंस जारी की जाती है. इस बार इसमें 35 से 59 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. बता दें सिर्फ धनबाद स्थित बीसीसीएल की मानें तो यहां लगभग छह हजार ठेका मजदूर है जो वेतन वृद्धि का लाभ उठायेंगे. इस संबध में बीसीसएल, ईसीएल, सीसीएल समेत अन्य कोयला कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है.
मई से मिलेगा लाभ
आदेश जारी होने के बाद मई से मजदूरों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा. कोयला कंपनियों में अलग-अलग वर्गों में मजदूरों को बांटा गया है. जिसकी चार श्रेणियां है. इसमें अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और हाई स्किल्ड है. मजदूरों को वेतन वृद्धि का लाभ इसी के आधार पर दिया जायेगा. ठेका कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 1042 और अधिकतम 1161 रुपये मिल रही थी.
राज्य के किस कंपनी में कितने मजदूर
राज्य की बात करें तो बीसीसीएल के खदानों पर लगभग 6100 मजदूर, ईसीएल में लगभग 7000, सीसीएल में 6500, डब्ल्यूसीएल 11000 समेत अन्य कंपनियों के मजदूर है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: एक साल से ठंडे बस्ते में पड़ा है बुंडू के कोड़दा जमीन घोटाले की फाइल




