Ranchi

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रांची मंडल की दो ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी

Ranchi: दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. रांची रेल मण्डल से परिचालित  2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद अल्लापुजा (एल्लेपी) एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा  प्रारम्भ 06/05/2023 को  अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलुरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का एलुरु एवं ताडेपल्लिगुडेम स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.ट्रेन संख्या 18637 हटिया सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 06/05/2023, अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलुरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में दिख सकता है चक्रवात मोचा का असर

Related Articles

Back to top button