
Chaibasa: चाईबासा टोन्टो प्रखंड अंतर्गत बड़ा झींकपानी पंचायत में ग्राम तालाबुरु के टोला कुलूगुटू से ओएगोए तक आवागमन की सुविधा बहाल होगी. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत कुलूगुटू से ओएगोए तक पीसीसी पथ निर्माण होगा. इस योजना का शिलान्यास गुरुवार को माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने नारियल फोड़कर किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जनहित में कुलुगुटू की इस सड़क का निर्माण जरूरी था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में तो आवागमन मुश्किल था, वहीं सामान्य दिनों में भी इस कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल था. इस रास्ते को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार भी जताया. सड़क निर्माण कार्य की लागत 73,24,713 रुपये है.
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, पंचायत समिति सदस्य हेमवती हेंब्रम, पूर्व मुखिया कोलंबस हांसदा, घनश्याम दोराईबुरु, ग्रामीण मुंडा मथुरा दोराईबुरु, गोरा हांसदा, प्रताप हांसदा, संजय दास समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के बेहतर संचालन के शिक्षा अफसरों को मिला प्रभार




