
Ranchi : युवा जदयू झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में युवा जदयू झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें- सरकार बदली और करोड़ों की योजनाएं हो गयीं बर्बाद
नीतीश कुमार की नीति को जन जन तक पहुंचाएं
राज्यसभा सांसद हरीवंश सिंह ने कहा कि युवा संगठन को कुमार नीतीश की नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए. बिहार में जो ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, झारखंड सरकार को देखकर उसे झारखंड में भी लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- विस मॉनसून सत्र : अंतिम दिन पारित हुए छह विधेयक
किसी भी संगठन का रीढ़ युवा होते हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश में युवाओं के आधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है. इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा. किसी भी संगठन का रीढ़ युवा होता हैं जिस संगठन में युवाओं की जितनी भागीदारी होगी वो संगठन उतना ही आगे जाएगा. आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में युवाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट को सुनिश्चित किया जाए.
इसे भी पढ़ें- नामांकन प्रक्रिया में देरी के कारण टल सकता है छात्रसंघ चुनाव
झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार
प्रदेश प्रभारी कुनाल अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो महीनों से प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया है. जिसमें पूर्ण रूप से सभी जिलों का दौरा करके संगठन को जिला स्तर से प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया जायेगा. झारखंड स्तरीय जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं आमंत्रित कार्यकर्ता का सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया है. इसके बाद प्रमंडलीय स्तरीय युवा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अगले माह से आयोजित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों के सीओ और थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार : डीसी
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, राज्यसभा सांसद हरिवंश सिंह, बिहार विधानसभा के सचेतक रामसेवक सिंह व सह प्रभारी अरूण, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री जलेश्वर महतो, युवा प्रदेश अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय, श्री कुनाल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी सुधा चौधरी, खीरू महतो, श्रवण कुमार, संजय सहाय,कृष्णा नंद मिश्रा, भगवान सिंह, आफताब जमील, बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश महासचिव, सुरेश ठाकुर, सचिव प्रदेश किसान मोर्चा, दीपक मेहता अध्यक्ष, युवा हज़ारीबाग़, भीम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कोडरमा, विनोद कुमार रवानी, जिला महासचिव, हज़ारीबाग़, नरेश मेहता, लोकनाथ मेहता, आशा शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




