Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLateharLead NewsRanchi

लातेहार से हिमाचल में बेचे गए तीन बच्चे बरामद, चार आऱोपी गिरफ्तार  

Ranchi: लातेहार पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में बेचे गए तीन बच्चे को बरामद किया है. लातेहार एएचटीयू थाना पुलिस ने संजय साई लोहरा, सुजीत सिंह और संजू घासी नामक बच्चे को हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित अन्य इलाको से बरामद किया है. वही चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु निवासी ठीकेदार इन्द्रजीत सिंह उर्फ सुनिल कुमार, कमलेश यादव, अनिता देवी और लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र स्थित डबरी निवासी सम्पतिया कुंवर का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: चतरा: बिहार-झारखंड बॉर्डर से 10 लाख की नकली शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी योजना

मामले की जानकारी देते हुए एएचटीयू थाना प्रभारी ने बताया 03 फरवरी को सकलदीप पासी के बयान पर 4 आरोपी के खिलाफ उनके तथा उनके गाँव के बच्चों सहित कुल 09 लोगों को बहला-फुसला कर काम दिलाने के नाम पर हिमाचल प्रदेश ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर बेच देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. विदित है कि लातेहार जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता एवं शिक्षा के आभाव में कुछ लोग बच्चों के अभिभावक को दिखाकर पैसों का लोभ देकर दूसरे दूसरे राज्यों में उनके बच्चों को लेजाकर घरेलु, अन्य कार्य करने के लिये बेच दिया करते हैं. इसी कड़ी में उपर्युक्त गाँव के बच्चों सहित कुल 09 व्यक्तियों को अन्य लेजाकर बेच दिया गया था. इस तरह के कुकृत्य को पूर्ण रूप से रोकने के लिये लातेहार पुलिस सजग है. इसी कड़ी में इन सभी बच्चों को बरामद कर उनक माता-पिता को सुपुर्द किया गया है. इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इस हेतु लातेहार पुलिस जागरुकता अभियान भी चला रही है. बेचे गये बच्चों में से 6 बच्चे मंजु कुमारी, आरती कुमारी, छोटू नायक, सुरजमणि देवी, अनु नायक और सुगिया को पूर्व में बरामद किया गया था. शेष 03 बच्चों को शिमला तथा अन्य जगहों से बरामद कर वापस लाया गया है.

Related Articles

Back to top button