Bihar

बिहार में शराबबंदी होती फेल, मुजफ्फरपुर में 10 लाख की शराब जब्त

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के सुजावलपुर चौक से पुलिस ने 10 लाख रुपये मूल्य की भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की. बिहार में शराब पर प्रतिबंध है. थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए पुलिस की एक टीम ने जिले के सकरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुजावलपुर चौक के निकट एक स्थान पर छापा मारा. इस छापेमारी में पुलिस ने शराब के 478 कार्टन ट्रक से बरामद किए. इस पर हरियाणा की पंजीकरण संख्या दर्ज थी.

इसे भी पढ़ें- जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश

सभी आरोपी भागने में सफल

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने इस क्षेत्र में तब छापेमारी की जब शराब के कार्टन को ट्रक से निकालकर एक पिकअप वैन में रखा जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक और शराब को ट्रक से उतार रहे अन्य व्यक्ति घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें- मैं खड़ा भी हूं और चार साल जो काम किये हैं, उस पर अड़ा भी हूं: मोदी

2016 में शराबबंदी पर लगी थी लगाम

गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में 2016 में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके तहत यहां अंग्रेजी शराब सहित अन्य शराब की बिक्री , निर्माण और पीने पर रोक लगा दी गयी थी. लेकिन आए दिन बिहार में शबार पकड़े जाने की खबर आती रहती है. जिससे कि यह साफ होता है कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी पर सरकार लगाम नहीं लगा सकी है.

इसे भी पढ़ें-  सूखे की नहीं करें चिंता, फसल बीमा के प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी : रघुवर दास

इसे भी पढ़ें-  घोषणा कर भूल गयी सरकार : 20 जुलाई- सीएम साहब ! न ठीक से क्लीन हुई रांची, ना ही ग्रीन हुई

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button