
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार और अन्य के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू यादव एक के बाद एक मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं. लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है.
मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं ईडी
मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने यह कदम उठाया. ईडी ने शनिवार को मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार और अन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल किया है. ज्ञात हो की लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पहले ही कई ठिकानों पर छापे मार चुकी है
फार्म हाउस हो चुका है जब्त
ईडी ने बीते सितंबर महीने में दिल्ली के बिजवासन इलाके में मीसा भारती के करोड़ों के फार्म हाउस को जब्त किया था. यह फार्म हाउस मीसा और उनके पति शैलेश का है. मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं होने पर ईडी ने यह कार्रवाई की थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




