
Jamshedpur: टाटा स्टील की सहायक कंपनी टायो की नीलामी की तैयारी शुरु हो गई है. गम्हरिया स्थित टायो रोल्स के काफी घाटे में चलने के कारण टाटा स्टील समूह ने इसे बंद कर दिया था. इसके बाद करीब 700 कर्मचारियों को वीएसएस भी दे दिया गया. इस बीच टायो रोल्स को बायफर में भेज दिया गया. घाटे में चल रही कंपनी को बायफर में भेजा गया, तब तक केंद्र सरकार ने बायफर को बंद कर एनसीएलटी ला दिया, जिसमें अब सुनवाई होनी है.
इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग : तापिन कोलिवरी में हुआ हादसा, चार मजदूरों की मौत
बैंकों के कर्ज को देख लिया गया निर्णय
इस बीच बैंकों के कर्ज को देखते हुए टाटा कंपनी चाहती है कि इसे नीलाम कर दें. यह कंपनी टीजीएस (टिस्को ग्रोथ शॉप) के अंदर है. इसकी नीलामी के लिए टायो प्रबंधन ने शेयरधारकों से वोटिंग मंगायी है. ई-वोटिंग के जरिये शेयरधारक नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में आवेदन देने जा रहे हैं. कंपनी ने बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) को भी इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि 5 जुलाई को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की एक बैठक हुई थी. इसमें तय हुआ था कि एनसीएलटी में इनसालवेंसी व रिसोल्यूशन प्रोसेस के तहत वे लोग आवेदन देना चाहते हैं, जो इंडियन बैंकरप्सी 2016 के सेक्शन 10 के प्रावधान के मुताबिक है.
इसे भी पढ़ेंःघोषणा कर भूली सरकारः 21 जुलाई- डीजीपी साहेब छात्राओं की सुरक्षा के वायदे नहीं हुए पूरे
इसके लिए शेयरधारकों से ई-वोटिंग व पोस्टल बैलेट के जरिये उनकी राय मांगी है कि ऐसा किया जाना चाहिए या नहीं. 19 जुलाई से इसकी शुरुआत भी कर दी गयी है. शेयरधारक 17 अगस्त 2018 तक अपना वोट डाल सकते है. टायो की अधिकृत वेबसाइट पर ई-वोटिंग कर सकते है.
चालू नहीं होगी टायो रोल्स : चेयरमैन
इधर शुक्रवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने यूनियन नेताओं से साफ-साफ कह दिया है कि टायो रोल्स लिमिटेड अब चालू नहीं होगी. टाटा स्टील की एजीएम में शामिल होने के बाद टायो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चेयरमैन से टायो को खोलने का आग्रह किया, लेकिन इसे ठुकराते हुए चेयरमैन ने कहा कि अब हमें इसकी जरुरत नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःमॉनसून सत्रः जन मुद्दों को छोड़ आपस में भिड़ रहे हैं सत्ता और विपक्ष, कार्यवाही बाधित
इससे पहले पांडेय ने चेयरमैन से कहा कि टाटा स्टील 24 मिलियन टन की कंपनी हो गई है, लिहाजा बड़े पैमाने पर रोल्स की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा कि प्रबंधन-यूनियन ने जिस तरह जेम्को को बंद होने से बचा लिया, उसी तरह टायो रोल्स को बचा सकते हैं. मुंबई में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि टायो के दोबारा चालू होने से वहां काम करने वाले मजदूरों और उनके परिवार को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




