Crime NewsLead NewsNationalNEWS

मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त हुआ 10 करोड़ रुपये का सोना, 18 सूडानी नागरिक गिरफ्तार

New Delhi: मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया. शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने मंगलवार को 18 सूडानी महिलाओं के साथ एक भारतीय महिला को 10.16 करोड़ रुपये मूल्य की 16.36 किलोग्राम पीली धातु के साथ गिरफ्तार किया है. अधिकारी के अनुसार विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात से मुंबई आने वाले यात्रियों के बीच पेस्ट के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है. इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने शहर के हवाई अड्डे पर निगरानी रखी.

उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों पर तीन उड़ानों में यात्रा करने वाले सिंडिकेट का हिस्सा होने का संदेह था, उनकी पहचान की गई और हवाईअड्डे पर डीआरआई की एक टीम ने उन्हें रोका. तलाशी के दौरान डीआरआई ने पेस्ट के रूप में 16.36 किलोग्राम सोना, कटे हुए सोने के टुकड़े और आभूषण बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 10.16 करोड़ रुपये है. वहीं तस्करी का सोना ले जा रही सूडान की 18 महिलाओं और यात्रियों की आवाजाही का समन्वय करने वाली एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है. बरामद सोने का अधिकांश हिस्सा संदिग्ध यात्रियों के शरीर पर छिपा हुआ पाया गया, जिससे कीमती धातु का पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया.

Related Articles

Back to top button