JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च ऑफ लाॅ के वार्षिकोत्सव आविर्भाव में छात्रों को किया संबोधित

Ranchi:  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने मंगलवार को राजधानी में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च ऑफ लाॅ के वार्षिकोत्सव आविर्भाव में छात्रों को संबोधित किया. इस दौरान श्री महतो विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पॉलिसी मेकिंग कंपटीशन _ कौटिल्य में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. श्री महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून वास्तव में कॉमन सेंस पर आधारित होता है. यही कॉमन सेंस जब सामाजिक संव्यवहार में स्वीकार कर लिया जाता है. तब यह कानून का रूप ले लेता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि कानून के छात्र के रूप में उन्हें हमेशा तार्किक रहना चाहिए. कोई भी निर्णय अंतिम नहीं होता और समय के साथ उस निर्णय में परिवर्तन आता है.

इसे भी पढ़ें: स्कूलों के समय में बदलाव, पूर्व निर्धारित समय से ही चलेंगी कक्षाएं

श्री महतो ने डॉक्टर अंबेडकर द्वारा संविधान सभा में दिए गए वक्तव्य की भी चर्चा अपने भाषण में की, जिसमें डॉक्टर अंबेडकर ने यह कहा था कि एक वकील के रूप में उन्होंने हमेशा पीठासीन न्यायाधीश से यह कहा है कि वह उनके निर्णय को मानने के लिए बाध्य हैं परंतु यह आवश्यक नहीं कि उनके निर्णय का सम्मान भी करें. यह कानून के अंतर्गत एक वकील को दी गई आजादी है और वह यह आजादी कभी नहीं छोड़ सकते. कार्यक्रम में एनयूएसआरएल के कुलपति डॉक्टर केशवा राव वराकुला भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button