
Giridih : गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के गपैय गांव से चार साइबर अपराधियों को दबोचा. गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल और आठ सिम कार्ड बरामद करने में सफलता पायी. गिरफ्तार अपराधियों में गपैय निवासी भुनेशवर मंडल, प्रदीप मंडल और विजय मंडल व बिरनी थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव निवासी पवन मंडल शामिल है. साइबर पुलिस को मिली सफलता के बाद साइबर इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने चारों के कारनामों का खुलासा करते हुए कहा कि चारों बेहद शातिर अपराधी हैं. चारों ने स्मार्ट फोन के सहारे 24 लाख रुपये सिर्फ साइबर अपराध के सहारे हासिल किये. जबकि पांच लाख का निवेश डिजिटल गोल्ड में कर रखा है. साइबर इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने यह भी स्पस्ट किया कि चारों अपराधियों ने स्मार्ट फोन में एक खाता बही एप्प तैयार कर रखा था, जिसमें आठ लाख का ट्रांजेक्शन हो चुका है. लेकिन 24 लाख की बड़ी रकम को चारों अपराधियों ने किस तरीके से अर्जित किया, यह पता लगाने में साइबर पुलिस जुटी हुई है. अपराधियों के मोबाइल और सिम कार्ड को खंगालने में लगी हुई है. फिलहाल पांच लाख के डिजिटल गोल्ड को इन अपराधियों ने किसी एप्प के जरिए निवेश किया था. इस एप्प की भी पुलिस जांच में जुटी हुई है.



