Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

RANCHI : ठाकुरगांव में चली गोली, इलाके में दहशत

Ranchi : राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित निलय कॉलेज के पास गोली चली है. गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि गोली चला कर व्यक्ति फरार हो गया है,वहीं एक पर्चा छोड़ दिया है. हालांकि पर्चा में क्या लिखा हुआ है यह अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. पुलिस ने पर्चा को बरामद कर लिया है. आशंका जतायी जा रही है कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. ठाकुरगांव थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलायी है.

इसे भी पढ़ें – स्कूलों के समय में बदलाव, पूर्व निर्धारित समय से ही चलेंगी कक्षाएं

Related Articles

Back to top button