Ramgarh

Ramgarh: सुरक्षा दृष्टिकोण से उपायुक्त के निर्देश पर से जिला प्रशासन और सीसीएल अधिकारियों ने पुल का किया निरीक्षण

Ramgarh: जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा जिला स्तरीय खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में मंगलवार को सीसीएल बड़कासयाल एवं सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़- हजारीबाग मार्ग पर पड़ने वाले दामोदर नदी पुल पर सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातु, अंचल अधिकारी पतरातु, सीसीएल बड़का सयाल, सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुल पर वाहनों के आवागमन के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा पुल के दोनों तरफ प्रतिनियुक्त गार्ड के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से ही वाहनों का आवागमन पुल पर सुनिश्चित करने हेतु आपस में चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए साथ ही अधिकारियों के द्वारा पुल के दोनों तरफ स्थित फुटपाथ पर बैरिकेडिंग करने एवं पुल पर पानी जमने संबंधित स्थलों पर फिलिंग कार्य करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: चतरा में डीएमएफटी फाउंडेशन गवर्निंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए मंत्री

Related Articles

Back to top button