
Ranchi : रांची पुलिस ने अफीम और डोडा की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के नाम राजेश नाग और एतवा मिर्धा हैं. पुलिस ने कुल 594 किलोग्राम डोडा और 492 ग्राम अफीम बरामद किया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि तुपुदाना इलाके से अफीम और डोडा की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने 20 अप्रैल को अफीम बरामद किया, उसके बाद 21 अप्रैल को डोडा जब्त किया.
इसे भी पढ़ें- JSSC ने 10 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब-कब कौन सी होगी परीक्षा



