
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीते शुक्रवार को सिविल सर्विस डे पर राज्य के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को कई नसीहत दी. उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में हुए कार्यक्रम में कहा कि आप सभी लोक सेवक उन प्रथम पंक्ति के लोग हैं जो चुनौतियों को स्वीकार करते हुए राज्य को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं. राज्य में 2000 लोक सेवकों का एक बेहतर स्ट्रैंथ है. इस स्ट्रैंथ में आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस तथा प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मिलित हैं. कई चीजों पर आप शोध करते हैं. राज्य की जरूरतों को महसूस करते हैं. आप सभी लोग समय-समय पर विभिन्न राज्यों या अन्य देशों का दौरा भी करते हैं चाहे कार्य सरकारी हो या व्यक्तिगत, आप जहां भी जाते होंगे वहां और झारखंड के फर्क को महसूस भी करते होंगे.
इसे भी पढ़ें: 20 मई को स्थानीय नियोजन नीति समेत 10 सूत्री मांगों पर सम्मेलन का आयोजन होगा, सभी वामदल होंगे शामिल
सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों में और झारखंड में कैसे चीजें अलग-अलग स्थापित हैं उनके क्या कारण है, यहां की कार्यपालिका और वहां की कार्यपालिका के कार्य करने की शैली किस प्रकार की है यह भी जानते हैं. आप सभी लोग जहां भी जाते होंगे वहां व्यवस्थाएं एक समान नहीं दिखती होंगी कहीं अच्छी तो कहीं खराब भी नजर आती होगी. आप सभी लोग वेल ट्रेंड लोग हैं. राज्य की भावी पीढ़ी का विकास आपके कंधों पर है.




