
Ranchi: रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुप्रिया के आदेश से एल्युमिनी एशोसिएशन ऑफ रांची वीमेन्स कॉलेज “गरिमा” और सुयोग हॉस्पिटल और सुयोग पॉलीक्लीनिक तथा फाईव एलिमेंट्स पालीक्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में आर्ट्स ब्लॉक के मैत्रेय सभागार में डॉ स्वाति चैतन्या (सलाहकार स्त्री रोग विशेषज्ञ और लैप्रोस्कोपिक सर्जन) के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. सभी मिलाकर 112 शिक्षिका, महिलाकर्मी और छात्राओं द्वारा निःशुल्क चेकअप तथा फ्री टेस्ट का लाभ उठाया गया.

छात्राओं ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हमेशा कॉलेज में करवाया जाना चाहिए. क्योंकि छात्राएं महिला संबंधित रोगों के बारे में किसी से पूछ नही पाती हैं. इस कायर्क्रम को सफल बनाने में कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनीत सिंह एलुमिनी इंदिरा पाठक डॉ पुष्पा गीता कुमारी सुरभि साहू, सीमा प्रसाद,स्मिता लिंडा रतना सिंह,किरण तिवारी,सबिता, प्रियंका सिसोदिया वैशाली और भरत का विशेष योगदान रहा. यह जानकारी एल्युमिनी एशोसिएशन ऑफ रांची वीमेन्स कॉलेज “गरिमा” की रत्ना सिंह ने दी.
इसे भी पढ़ें: एक बार फिर अल्बर्ट एक्का चौक और किशोरगंज चौक पर फुट ओवर ब्रिज बनाने को एजेंसी की तलाश में लगा जुडको




