Sports

रांची ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2023: अथर्व, सुमित, राजन अपने ग्रुप में बने चैंपियन, रफीक और आयशा युगल में विनर

Ranchi: रांची ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2023 के अलग अलग कैटेगरी के कुछ मैच सोमवार को खेले गए. हालांकि इन्हें रविवार को ही खेला जाना था. सोमवार को अंडर-8 ग्रुप के अलावा अंडर-10, 12 (लड़का, लड़की) के भी मैच हुए. साथ ही मेंस ओपन सिंगल, वेटरन मेंस सिंगल्स और ओपन मिक्स डबल्स के मैच खेले गए. अंडर-8 कैटेगरी में युवान, अद्विक, वरनयम निमानी, अन्विता (सभी रांची) ने अपने हुनर दिखाए. अंडर-10 में (लड़का) में जीत विनर और रांची का ही प्लेयर रनर अप रहा. लड़कियों में रांची के प्लेयर को जीत मिली. अंडर-12 (लड़का) में आर्थव (पटना) जीते. लड़कियों में रांची की ही लड़कियां विनर, रनर अप रही. ओपन मेंस सिंगल में रांची के सुमित कुमार विनर बने जबकि पटना के राजन उपविजेता रहे. वेटरन मेंस सिंगल्स में राजन (पटना) और धनबाद के रोहित लाला उपविजेता बने. ओपन मिक्स डबल्स में रफीक और आयशा ने दीपांकर और विजेता की जोड़ी को हराया.

Related Articles

Back to top button