Chaibasa

चक्रधरपुर: वन विभाग ने लकड़ी लदा ट्रक किया जब्त, दो गिरफ्तार

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी से लदे दो ट्रक को जब्त किया है. वन विभाग ने दोनों गाड़ी के चालक को भी गिरफ्तार किया. इससे कई बड़ी खुलासा हुआ है. जब्त लकड़ी 97 पीस बोटा था जिसका कीमत लगभग 6 से 8 लाख  बताई जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान वन विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिला था कि  तुमसाई वन क्षेत्र के जंगल से अवैध लकड़ी का तस्करी किया जा रहा है. सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए कोल्हान वन क्षेत्र के अधिकारियों ने एक टीम बनाकर रवाना कर दिया. सोमवार सुबह सुबह लगभग 11 बजे वन विभाग के टीम जब मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हान वन क्षेत्र के पौस्ता के तुमसाई जंगल के पास पहुंची  दो ट्रक जा रहा था. बाद में वन  विभाग ने ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक को चालक ने रोक दिया .  जिसके बाद वन विभाग की टीम जब ट्रक की जांच पड़ताल की तो दोनों ट्रक में लकड़ी लदा हुआ था. वन विभाग ने जब लकड़ी का कागज दिखाने को कहा तो नहीं दिखा पाया. जिसके बाद में वन विभाग की टीम ने दोनों चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को जप्त कर लिया. दोनों चालकों से जब वन विभाग की टीम पूछताछ किया तो इस लकड़ी तस्करी में शामिल सभी का नाम सामने आ गया है. इससे लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया. पकड़े गए दोनों चालक से जब वन विभाग ने पूछताछ किया तो एक ने बिहार के खगड़िया निवासी प्रफुल्ल कुमार, और एक चालक बिहार के बांका निवासी दिवाकर यादव के रूप में हुआ है. दोनों चालकों ने बताया कि दोनों ट्रक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अंजेश उर्फ दीवान का है. दोनों चालक रविवार को बिहार से रांची  होकर चक्रधरपुर पहुंचे. जहां चक्रधरपुर का एक लकड़ी माफिया उसे गोइलकेरा का लोकेशन देकर ट्रक को ले जाने को कहा. ट्रक गोइलकेरा पहुंचते ही उसे आगे का रास्ता शिव कुमार नामक व्यक्ति जंगल ले गया. जहां से ट्रक को चाईबासा ले जाना था इस बात की जानकारी चक्रधरपुर के लकड़ी माफिया ने ट्रक चालक को दी है इस बात का खुलासा दोनों चालक ने वन विभाग के सामने किया है. बरहाल इस घटना के बाद से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ औहै. वन विभाग की टीम दोनों चालकों के बयान पर अब लकड़ी तस्करी और ट्रक मालिक पर भी मामला दर्ज करने का तैयारी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: लाह की खेती को कृषि का दर्जा, किसानों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button