Giridih

गिरिडीह के अतिवीर समूह में जीएसटी टीम के छापे से मचा हड़कंप

Giridih: गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह स्थित अतिवीर टीएमटी समूह के चाईना प्लांट में जीएसटी टीम की छापेमारी सोमवार सुबह से शुरु हुई. जीएसटी की टीम सुबह करीब 11 बजे चाईना प्लांट में दबिश दी. और छापेमारी की कार्रवाई शुरु किया. जानकारी के अनुसार अतिवीर समूह के महतोडीह स्थित चाईना प्लांट में पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टीम के अधिकारियों की कार्रवाई चल रहा है. सुबह से शुरु हुए छापेामरी की कार्रवाई मंगलवार तक जारी रहने की बात सामने आ रही है.

सूत्रों की मानें तो टीम में करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल हैं और अतिवीर समूह के चाईना प्लांट के चैयरमेन गुड्डू सरावगी के कार्यालय समेत पूरे प्लांट में कार्यरत कर्मियों के कार्यालय के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. खास तौर पर चाईना प्लांट द्वारा कच्चे माल के स्टॉक की खरीदारी से लेकर पक्के माल के ब्रिकी तक के स्टॉक से जुड़े सारे दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है. हालांकि छापेमारी में जुटे अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, तो दूसरी तरफ प्लांट के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के मोबाइल तक सील कर लिए गए हैं और उनसे भी पूछताछ कर जीएसटीम टीम के अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं. लेकिन सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ सालों में हुए खरीद-ब्रिकी के आंकड़ो को खंगालने में जुटी जीएसटी अन्वेषण की टीम के अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि खरीद-ब्रिकी में अतिवीर समूह के चाईना प्लांट ने कितने का टैक्स में गड़बड़ी किया है. लिहाजा, छापेमारी की कार्रवाई और टैक्स गड़बड़ी का सही आंकड़ा मंगलवार तक ही स्पस्ट होने की उम्मीद बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह कॉलेज में मेंटेनेंस वर्क कर रहे ठेकेदार के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Back to top button