
New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें रविवार सुबह 11 बजे आने के लिए शुक्रवार को समन जारी किया गया है. उनके साथ दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, आप सांसद और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी CBI के दफ्तर जाएंगे. उधर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CBI दफ्तर के आसपास करीब 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात करने का फैसला किया है. इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है.
दिल्ली में सियासी उबाल जारी है. राजनीतिक बयानबाजी लगातार सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी पर साजिश रचने का आरोप लगा रही है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस और बयानों की बौछार लगातार जारी है. शराब घोटाले को लेकर दोनों दलों की ओर से अपने-अपने दावे किए गए और आरोप-प्रत्यारोप की सियासत की गई. उधर केजरीवाल कह रहे हैं कि इतने दिनों की जांच के बाद देश की दो सबसे बड़ी जांच एजेंसियों को एक धेला तक नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट विस्तारीकरण में बाधक बन रहे 126 अतिक्रमणकारी, 30 अप्रैल के बाद एक्शन लेगी सरकार




