National

बेंगलुरु : IPS अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के लिए विवाहित महिला को मजबूर करने का आरोप, वीडियो वायरल

Bengaluru : आईपीएस अधिकारी का एक महिला के साथ किस करते हुए वीडियो सामने आया है. यह वीडियो आईपीएस अधिकारी भिमशंकर गुल्ड की है. भिमशंकर ने महिला को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था. यह बात महिला के पति ने कही है. हांलाकि आईपीएस अधिकारी ने इन आरोपो से इनकार किया है. गौरतलब है कि भिमशंकर गुल्ड कर्नाटक कैडर के 2012 बैच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं.

इसे भी पढ़े- साईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं

महिला के पति ने दर्ज की प्राथमिकी

सुरेश नाम के एक व्यक्ति ने भिमशंकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मजबूर करके उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाया है. इसे लेकर उसने एक वीडियो भी जारी किया है. जहां उनकी पत्नी रुपा, भीमशंकर के साथ समझौता करने की स्थिति में देखी जा सकती है. वीडियो में भीमशंकर पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं. सुरेश ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. एफआईआर में सुरेश ने कहा है कि भिमशंकर जब दावणगेरे में पुलिस अधीक्षक के पोस्ट पर थे तब उन्होंने ऐसा किया था.

इसे भी पढ़े- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

डराने व ब्लैकमेल करने का भी लगा आरोप

वहीं एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस कोर्ट की अनुमति ले रही है. क्योंकि भिमशंकर एक आईपीएस अधिकारी हैं. सुरेश ने भिमशंकर के खिलाफ यह भी कंप्लेन किया है कि वह उसे डरा रहे हैं और ब्लैकमेल कर रहे हैं.  उल्लेखनीय है कि भिमशंकर शादीशुदा हैं और उनकी दो बेटियां भी है.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

इसे भी पढ़े- आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button